केसर और टल्ली की शादी

गुलाल और केसर की दूरियां और बढ़ेंगी। जब केसर टल्ली से शादी करने के लिए तैयार हो जाता है। इस शो में गुलाल खुद केसर को कहेगी कि वह टल्ली से शादी कर ले। चूंकि गुलाल को लगातार परिवार से केसर के साथ आगे की जिंदगी शुरू करने की बात कही जा रही है, जो गुलाल नहीं चाहती। यही वजह है कि पारिवारिक दबाव को खत्म करने के लिए गुलाल निर्णय लेती है कि वह केसर से कहेगी कि वह टल्ली से शादी कर ले।
केसर इस बात को लेकर गुलाल को बातें सुनाता है और कहता है कि वह इस बात के लिए इसलिए तैयार नहीं है, क्योंकि वह जान चुका है कि वह दुष्यंत को चाहती है। गुलाल इस बात पर केसर को थप्पड़ मारती है। केसर फिर भी यह बात कहता है कि वह उससे प्यार करता है। लेकिन गुलाल कहती है कि उसने कभी केसर को पति के रूप में देखा ही नहीं। केसर को इस बात से भरोसा हो जाता है कि गुलाल दुष्यंत से शादी करना चाहती हैं और इसी बात से नाराज होकर वह टल्ली से शादी करने के लिए हां कह देता है।


Click it and Unblock the Notifications