सौम्या सेठ ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप रचाई शादी..तस्वीरें हुई वायरल
टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने गुपचुप 15 जनवरी को यूएस में अपने बॉयफ्रेंड अरुण कपूर संग शादी रचा ली...शादी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं...आप भी देखें
स्टारप्लस के शो नव्या से दर्शकों को अपना दिवाना बनाने वाली सौम्या सेठ हाल ही में शादी के बंधन में बंध गयी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सौम्या इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं।सौम्या बीती 15 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड अरुण कपूर के साथ यूएस में शादी के बंधन में बंधी हैं।

सौम्या की शादी एक निजी समारोह में सम्पन्न हुई..जिसमे सिर्फ करीबी दोस्त रिश्तेदार ही शामिल हुए। तस्वीरों में सौम्या शादी के लिबास में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दोनों की शादी बिलकुल इंडियन स्टाइल में सम्पन्न हुई है। दर्शकों ने आखिरी बार सौम्या को कलर्स के शो अशोका में मोहित रैना के अपोजिट देखा था।


Click it and Unblock the Notifications