स्टार परिवार अवार्ड्स 2018 - ये रिश्ता क्या कहलाता है ने लूटे अवार्ड्स, मिली नई कोमोलिका की पहली झलक
स्टार प्लस ने अपना सालाना जश्न यानि कि स्टार परिवार अवार्ड्स मना लिया है और इस जश्न में स्टार के सितारों ने जमकर भाग लिया। स्टार परिवार हर बार कुछ नया करने की कोशिश करता है। इस बार चैनल का सारा फोकस था एकता कपूर के नए सीरियल कसौटी ज़िंदगी पर। टीवी पर जहां दर्शकों को कोमोलिका की पहली झलक मिलेगी इस अवार्ड शो पर।
वहीं पुरस्कारों की बात की जाए तो राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इस साल भी टॉप पर रहा। जहां इस शो की टीम ने पुरस्कारों की लाइन लगा दी वहीं कार्तिक और नायरा यानि कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी ने दर्शकों का ढेर सारा मनोरंजन किया।



Click it and Unblock the Notifications











