स्टार वन का नया नाम है 'लाइफ ओके'

पहले ही दिन इस चैनल को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला है। शो में पहले ही दिन एक से एक लीक से हटकर बनीं कहानियों पर आधारित शो को प्रसारित किया गया है। जैसा कि हमने कहा कि यह स्टार वन का ही दूसरा ऱूप है इसलिए स्टार वन पर प्रसारित होने वाले सभी शो का समय बदल गया है।
एक तरह से यह स्टार वन को नया जीवन देने की कोशिश भी है। स्टार इंडिया के सीओओ संजय गुप्ता ने कहा कि पिछले दस सालों से स्टार प्लस छोटे पर्दे पर शीर्ष पर है लेकिन स्टार वन टीआरपी के मामले में पिछड़ता जा रहा था जिसे नया रूप और आगे लाने के लिए हम स्टार वन को अब लाइफ ओके के रूप में पेश कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आयेगा।
अब चैनल पर प्रसारित होने वाले सभी प्रोग्राम भारतीय युवाओं पर केंद्रित हैं। 'लाइफ ओके' पर नए प्रोग्राम जैसे सपनों के भंवर में, हमने ली है शपथ, दिल से दी दुआ, सौभाग्यवती भवौ, तुम देना साथ मेरा, मेरी मां और राजीव खंडेलवाल के मशहूर रियालिटी शो सच का सामना सीजन-2 नए लाइन अप पर प्रसारित हो रहे हैं। इसलिए अगर आप रूटीन शो से बोर हो गये हैं और कुछ नया देखने की इच्छा रखते हैं तो देखना ना भूलें 'लाइफ ओके'।


Click it and Unblock the Notifications