रियलिटी शो IGT की वन लेग्ड डांसर शुभप्रीत का आरोप: मेरे पति ने मुझे धोखा दिया

28 साल की शुभप्रीत ने कहा कि यश ने शादी का पहला प्रपोजल रखा। तब मेरी मां चरणजीत कौर ने उन्हें अपने पेरेंट्स को भेजने को कहा, ताकि इस बारे में बात की जा सके। इस पर मक्कड़ ने कहा, उनके पेरेंट्स इंग्लैंड में रहते हैं और वे शादी के लिए अपनी सहमति नहीं देंगे। शादी के कुछ दिन बाद उन्हें पता लगा कि उनके पति का परिवार तो चंड़ीगढ़ में रहता है और यश के पास कुछ भी नहीं है। घुम्मन ने कहा कि जब यश मुझे मोहाली स्थित एक किराए के घर में ले गए। वहां मुझे पता लगा कि उसके पेरेंट्स चंडीगढ़ में रहते हैं। मक्कड़ ने मुझसे मेरी प्रॉपर्टी और पैसे के बारे में पूछना शुरू कर दिया जो मैनें टीवी शो से कमाई थी।
डांसर का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें 21 जुलाई को उसके मोहाली के फ्लैट में अकेला छोड़ दिया था और तब से ही उसका मोबाइल फोन बंद है। उन्होंने कहा कि उसने बैंक से मेरा 1.45 लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट निकाल लिया है। मेरे गहनों के अलावा उसने वो 10 लाख रुपये भी हड़प लिए हैं जो मेरी मां ने हमें दिए थे। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मेरी शादी में 4 लाख रुपये खर्च किए थे और अब मेरे पास कुछ भी नहीं है। शुभप्रीत का कहना है कि वो जल्द ही मक्कड़ के खिलाफ धोखाधड़ी और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराएंगी। इसके अलावा वो तलाक लेने का भी मन बना रही हैं। गौरतलब है कि शुभप्रीत का एक पैर नहीं है, इसके बावजूद वो कमाल का डांस करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











