कपिल शर्मा को कड़ी टक्कर देने नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे हैं जाकिर खान, लोग बोले- नहीं चलेगा...

Kapil Sharma Zakir Khan

Zakir Khan Comedy Show: काफी लंबे वक्त से कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया पर राज कर रहे हैं। टीवी पर उनके आने वाला कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' बेहद पॉप्युलर है। लेकिन पिछले 1 साल से वह टीवी की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। वह अब नेटफ्लिक्स पर 192 देश को मनोरंजन का खजाना देने के लिए काम कर रहे हैं।

लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा की जगह लेने के लिए जाकिर खान पूरी तरीके से तैयार हो चुके हैं। जाकिर खान ने अपनी बेहतरीन कॉमेडी से ऑडियंस का दिल जीत लिया है और अब खबरों के अनुसार वह अपना नया शो लेकर आने वाले हैं। चैनल और जाकिर खान के बीच में भी बात पूरी पक्की हो गई है और नया शो कॉमेडी और शायरी पर बेस्ड होने वाला है।

कपिल शर्मा पिछले 1 साल से ब्रेक के बाद टीवी इंडस्ट्री पर नहीं लौटे हैं और अब वह नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार को नजर आते हैं। जिसके चलते टीवी की ऑडियंस भी उनका काफी याद करती है। लेकिन अब जाकिर खान के फैंस को एक नया तोहफा मिला है और अब वह स्टेज शोज के बाद टीवी शो में नजर आएंगे। कुछ टीवी शोज में उन्हें बतौर जज भी देखा गया। हालांकि आने वाले शो में उनका क्या किरदार होने वाला है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा।

वैसे तो कपिल शर्मा की कॉमेडी के बाद कई सारे चैनल ने कॉमेडी शो की शुरुआत की। यहां तक कि कृष्णा अभिषेक भी भारती सिंह के साथ मिलकर एक शो लेकर आए थे। लेकिन कपिल शर्मा की शो की बराबरी नहीं कर पाए और बाद में उन्हें कपिल के साथ ही हाथ मिलाना पड़ा। हालांकि अब फैंस जाकिर खान के नए शो का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kapil sharma zakir khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X