घबराहट सिखाती है बेहतर प्रस्तुति देना : कपिल शर्मा
अपने शानदार हास्य अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता कपिल शर्मा कहते हैं कि मंच पर जाने से पहले उन्हें हमेशा घबराहट होती है, लेकिन इसी घबराहट की वजह से वह बेहतरीन प्रस्तुति दे पाते हैं।
कपिल (32) 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' 'जुबली कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी सर्कस के तानसेन' जैसे टीवी हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं।
कपिल ने आईएएनएस को बताया, "मंच पर जाने से पहले मुझे हमेशा घबराहट होती है और इसी डर और घबराहट की वजह से मैं अच्छी प्रस्तुति दे पाता हूं।"

एक क्षेत्रिय हास्य अभिनेता के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले कपिल शर्मा ने अपनी कला और मेहनत से हास्य अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाई। उनके अपने टीवी हास्य कार्यक्रम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' का प्रसारण गत 22 जून से कलर्स चैनल पर शुरू हुआ है।
इसके अलावा कपिल मनीष पॉल के साथ रिएलिटी नृत्य कार्यक्रम 'झलक दिखला जा 6' की भी मेजबानी कर रहे हैं और जल्द ही एक पंजाबी फिल्म में भी काम करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications