OMG..सुपरस्टार कॅामेडियन..बलात्कार..पीएम मोदी भीष्म..तेजी से VIRAL

इंटेरनेट सेंसेशन सुमेर पसरीचा ने भारत में बढ़ रहे बलात्कार के मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक संदेश भेजा है।आप भी देखें ये वायरल वीडियो।

By Prachi Dixit

अपने दिलचस्प किरदार को लेकर इंटरनेट पर सेंसेशन मचाने के बाद सुमेर पसरीचा ने एक बेहद गंभीर मुद्दे को उभारने की कोशिश की है। सुमेर को तो आप पहचान गए हो।जी हां।

सुमेर एक ठेठ पंजाबी महिला (पम्मी ऑटी) का किरदार निभाते हैं जहां वह अपनी सहेली सपला बहन जी से कई चीजों पर चर्चा करती है ।सुमेर हमेशा अपने यूनिक गॉसिप से सभी के चहेरे पर मुस्कान बिखेरती रहती हैं।

Ssumier Pasricha

आज अपने इसी दिलकश अंदाज में सुमेर ने पमी आंटी बनकर बलात्कार पर एक कविता लिखी है। इसमें उन्होंने कहा है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ उनकी सुरक्षा भी ज़रूरी है।

पम्मी आंटी सरला बहन से फ़ोन पर यह कहते हुए दिखाई देंगी कि पीएम मोदी को महिला पर बढ़ रहे बलात्कार की संख्या और अत्याचार पर विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने एक कविता लिखते हुए कहा है कि मोदी देश के प्यारे। कब सुधरेंगे हमारे दिन। बलात्कार की गिनती बढ़ रही है। क्या आपकी सरकार पर इसका असर नहीं पड़ा है।

अगर अब भी आप चुप रहे तो भीष्म पितामह कहलाओगे। हर एक द्रौपदी के कारण महाभारत की नींव रखवाओंगे।

वह आगे कहती हैं कि महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। यह पूरा वीडियो काफी दिलचस्प है। एक बार आपको भी सुनना चाहिए। इस वीडियो पर सुमेर ने पम्मी बनकर कई सवाल खड़े किए हैं।

गौरतलब है कि टीवी और इंटरनेट के जरिए गई ऐसे इंटरनेट सेंसेशन कॅामेडियन हैं जो कि समय -समय पर सोशल मीडिया के जरिए सरकार से सीधे सवाल करते हुए नजर आते हैं। चलिए फिर बिना समय गंवाए आपको इंटरनेट सेंसेशन से मिलवाते हैं। यहां देखिए उनकी एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X