दिव्यांका के Ex-Bf शरद को हुआ गलती का अहसास...दिया ये बयान!
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेके दहिया की शादी का समय पास आता जा रहा है। इन दिनों ये दोनों शादी से पहले का समय भी एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह बिता रहे हैं। ये दोनों अक्सर अपने तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं। इनके फैंस इन्हें इनकी शादी की अलग-अलग तरीके से बधाइयां दे रहे हैं।

एक ओर जहां इन दोनों को इनके चाहने वाले विश कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ दिव्यांका के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा ने भी इन्हें बधाई देते हुए बहुत सी बातें बोली हैं।
[Jhalak Dikhla jaa 9 : फर्स्ट प्रोमो में कंटेस्टेंट का ये लुक...अब तो इंतज़ार शो का है!]
एक इंटरव्यू के दौरान शरद ने कहा कि रिलेशनशिप में ब्रेकअप होना नॉर्मल है और यह हर किसी की लाइफ में होता है। अनफॉर्च्यूनेटली कुछ रिलेशनशिप मुकाम तक नहीं पहुंचती लेकिन हमें उस पर्सन की रिसपेक्ट हमेशा करनी चाहिए जो सबसे जरूरी है।
शरद ने कहा कि जब आप प्यार में होते हैं तो एक अलग ही दुनिया में होते हैं लेकिन जब आप अलग होते हैं तो ऐसे में सामने वाले को बुरा-भला कहना ठीक नहीं है। अगर आप प्यार में हैं तो प्यार में रहिए अगर आप अलग हो चुके हैं तो सामने वाले की इज्जत करें।
शरद ने कहा कि मैं कोशिश करता हूं कि किसी को इंटेशनली हर्ट न करूं लेकिन मैं ये भी जानता हूं कि कई बार अनइंटेशनली मैंने कई लोगों का दिल दुखाया है।
आपको बता दें कि शरद और दिव्यांका का सात साल तक अफेयर रहा लेकिन दोनों 2015 में अलग हो गए। दिव्यांका और विवेक इसी महीने की आठ तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications