फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर,17 साल बाद,सुपरस्टार की तगड़ी एंट्री final !
Recommended Video

2018 का आधा साल खत्म होने के बाद आखिरकार 17 साल बाद इस ब्लॅाकबस्टर की वापसी हो रही है। फैंस लंबे समय से कसौटी जिंदगी की 2 के कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।
अगस्त में एकता अपने इस शो का लांच करने वाली है।प्रेरणा के किरदार के लिए एरिका फर्नांडीज का नाम तय माना जा रहा है। उन्होंने इस शो के लिए अपने पहले लुक और टीजर की शूटिंग कर ली है।

कोमोलिका के लिए ये रिश्ता क्या कहलाता है की संस्कारी बहू हिना खान का नाम तय माना जा रहा है। वहीं इन सबके बीच अगर किसी नाम का सस्पेंस सबसे अधिक रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि अनुराग बसु की भूमिका रही है।
अनुराग के किरदार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसी खबर है कि अनुराग के लिए बरुण सोबती और शरद मल्होत्रा का नाम फाइनल किया गया था।
लेकिन अब अनुराग की भूमिका के लिए शरद मल्होत्रा का नाम फाइनल माना जा रहा है। वह जल्द ही इस शो के लिए अपनी डील साइन करेंगे।
आपको बता दें कि शरद मल्होत्रा का शो कसम से भी जल्द आॅफ एयर होने वाला है। ऐसा में कसौटी जिंदगी 2 से उन्हें बड़ा कमबैक मिला है। गौरतलब है कि स्टार प्लस पर इसका प्रसारण रात 8 बजे किया जा सकता है।
बहरहाल,इससे पहले यहां देखिए उन 7 सुपरस्टार के नाम जो 2018 में टीवी पर कमबैक किए हैं..


Click it and Unblock the Notifications

