#GoodNews..अब हॉरर फिल्म में दिखेंगे टीवी के ये सुपरस्टार..डरने के लिए हो जाएं तैयार!

By Shivani Verma

अगर आप कसम सीरियल के लीड एक्टर शरद मल्होत्रा के फैन हैं तो ये खबर आपके लिए गुड न्यूज़ है। दरअसल खबर है कि शरद मल्होत्रा की आने वाली दूसरी फिल्म 1.13.7 (एक तेरा साथ) इस अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली है। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग करीब दो साल पहले ही पूरी हो गई थी, लेकिन इसकी रिलीज़िंग डेट अब फाइनल की गई है।

Ssharad

ये खबर शरद ने खुद अपने फैन्स को इंस्टाग्राम पर दी है। शरद ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है "Happy sunday!!!#200thpost #indiancinema#horrormovies #Rajput #fearofunknown (sic),"

''जब मैं औरत बन गई हूं तो 'ऐसे' रोल क्यों निभाऊं''

आपको बता दें कि ये फिल्म एक हॉरर फिल्म है, जिसमें शरद कुंवर आदित्य प्रताप सिंह का रोल निभा रहे हैं। इस फिल्म के लिए शरद काफी एक्साइटेड भी हैं। इससे पहले शरद 2012 में एक और फिल्म में काम कर चुके हैं, जिसका नाम 'सिडनी विद लव' है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल नहीं हुई थी।

अक्षय, रणबीर और फिल्में छोड़िए...ये हैं टीवी के आने वाले सुपरस्टार्स!

1.13.7 फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, दिल्ली, शिमला जैसी जगहों पर की गई है। इस फिल्म में शरद के साथ-साथ सीरियल पवित्र बंधन की एक्ट्रेस हृतु दुधानी भी दिखाई देंगी। इस फिल्म के डायेरेक्टर अरशद सिद्दिकी हैं।

गौरतलब है कि शरद को आपने सबसे पहले सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन में देखा होगा। इसमें इन्होंने लीड रोल किया था और इनके अपोज़िट ये है मोहब्बतें एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी थीं। फिलहाल आप शरद को 'कसम तेरे प्यार की' सीरियल में ऋषि के किरदार में देख सकते हैं। ये सीरियल भी टीआरपी में काफी आगे रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X