सारा खान के शो ने बदली लोकेशन, अब यहां होगा शूट!

By Shivani Verma

उरी में हुए आतंकी हमले चलते भारत और पाकिस्तान के बीच हालात और खराब हो चले हैं। भारत में पाकिस्तानी सीरियल और पाकिस्तान के कलाकारों को वापस अपने देश चले जाने की हिदायत मिल रही है।

Ssara Khan

खबर के मुताबिक, दोनों देशों के बीच के तनाव के लिहाज से टीवी एक्ट्रैस सारा खान के पाकिस्तानी टीवी सीरियल 'ये कैसी मोहब्बत है' की शूटिंग की लोकेशन को पाकिस्तान से दुबई शिफ्ट कर दिया जाएगा।

B'DaySpcl..फिल्म हिट फिर भी करना पड़ा 'वैसा' काम..कुछ ऐसा था इस एक्ट्रेस का संघर्ष!

सारा खान स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'सपना बबुल का... बिदाई' से फेवम हुई थीं। हाल के दिनों में सारा सीरियल 'कवच' में 'मंजूलिका' का किरदार निभा रही हैं। सारा खान रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी नजर आ चुकी हैं।

ऐसा बताया जाता है कि दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति को देख कर इस सीरियल के कास्ट और क्रू से साथ शूटिंग के जगह को बदल दिया जाएगा।

अभिनेत्री ने भी एक छोटा सा वीडियो शूट किया है जिसमें वो दोनों देशों के बीच अमन कायम करने की गुहार कर रही हैं। आपको बता दें कि जबसे उरी हमला हुआ है उसके बाद टेलिवीज़न पर भी काफी विवाद होने लगा है।

खबर ये भी है कि ज़ी मीडिया पाकिस्तानी सीरियल का प्रसारण बंद करेगा। पाकिस्तानी सीरियल 'हमसफर' और 'जिंदगी गुलज़ार है' जैसे सीरियल काफी पॉपुलर हुए हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X