कवच : लीड एक्ट्रेस को पता ही नहीं...और हो गईं रिप्लेस!
जैसा कि खबरें आ रही थीं कि कवच सीरियल में मंजुलिका का किरदार निभाने वालीं महक चहल ने शो के शुरुआती दौर में शो छोड़ दिया है। तो ऐसे में सभी के मन में एक ही सवाल था कि महक के बाद मंजुलिका के किरदार में कौन दिखेगा। तो चलिए हम बताते हैं...मंजुलिका के किरदार में इस बार आपको दिखेंगी सारा खान।
लेकिन कमाल की बात तो ये है कि एक तरफ जहां महक को रिप्लेस कर दिया गया है तो दूसरी तरफ उन्हें इस बात की खबर भी नहीं है कि उनकी जगह किसी और ने ले ली है।

अब से सारा खान ही आपके सामने मंजुलिका बनकर आएंगी।आपको बता दें कि यूं तो टेलीविज़न पर डेब्यु करने के लिए महक चहल काफी एक्साइटेड थीं लेकिन शो के शुरुआती दौर में ही पांव पर चोट लगने से वो शूटिंग नहीं कर सकती। इस कारण उन्हें इस शो को ही अलविदा कहना पड़ा।
सूत्रों के अनुसार चोट लगने के बावजूद भी महक ने शूटिंग करने की पूरी कोशिश की लेकिन वो शूटिंग नहीं कर पा रहीं। इसी कारण बालाजी टेलीफिल्म ने महक को रिप्लेस कर सारा को मंजुलिका के रोल के लिए कास्ट कर लिया है।
वहीं सेक्सी आत्मा के किरदार में आकर सारा ने शूटिंग भी शुरू कर दी है और उनकी एंट्री को जल्द ही ऑनएयर किया जाएगा। बता दें कि इस सीरियल में मोना सिंह और विवेक दहिया लीड रोल में हैं।
[Tv रिपोर्ट: जानिए इस हफ्ते के टॉप 3 सीरियल, चैनल और रिएलिटी शो]
गौरतलब है कि सारा खान इससे पहले सपना बाबुल का विदाई सीरियल में साधना का किरदार निभाते देखी गई थीं। उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था।
बता दें कि बिग बॉस में सारा खान ने अलि मर्चेंट के साथ ही शादी कर ली थी लेकिन उनकी शादी चल नहीं पाई और दोनों अलग हो गए। बहरहाल अब देखना ये है कि महक की जगह पर सारा को लोग पसंद करेंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications












