OMG..तो अब पाकिस्तानी सीरियल्स में दिखेंगी ये टीवी एक्ट्रेस!
एक्ट्रेस सारा खान टीवी का बहुचर्चित चेहरा बन चुकी हैं। इन दिनों आप इन्हें कलर्स के सीरियल 'कवच काली शक्तियों से' में देख सकते हैं। इस सीरियल में सारा मोंजुलिका का किरदार निभा रही हैं। आज हम सारा खान के फैंस के लिए एक ऐसी खबर लेकर आए हैं जिसे जानकर आप खुश हो जाएंगे।

खबर है कि सारा खान जल्द ही आपको पाकिस्तानी सीरियल में दिखाई देने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी एक्टर नूर हसन के साथ काम करती दिखाई देंगी, और ये शो एआरवाई डिजिटल पर ऑनएयर होगा। आपको बता दें कि ऐसे कितने पाकिस्तानी कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड डेब्यु किया है। फवाद खान, मावरा होकेन, माहिरा खान उन्हीं स्टार्स में से हैं।
ये हैं टीवी के सबसे महंगे एक्टर...फीस जानकर रह जाएंगे दंग!
लेकिन सारा खान पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस होंगी जो पाकिस्तानी सीरियल में काम करती नज़र आएंगी। इससे पहले किसी भी इंडियन टीवी स्टार ने पाकिस्तानी सीरियल्स में काम नहीं किया है। सारा खान जल्द ही अपने सीरियल 'कवच' की शूटिंग खत्म करने के बाद पाकिस्तान रवाना होने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कवच सीरियल अगले महीने ऑफएयर हो जाएगा।
''झलक दिखलाजा को जज करना बड़ी ज़िम्मेदारी है''
हालांकि सारा खान ने इससे पहले यासिर शाह के साथ पाकिस्तानी टेलिफिल्म 'तुझसे ही राबता' में काम कर चुकी हैं। लेकिन सारा पहली बार पाकिस्तानी डेली सोप में काम करने जा रही हैं। गौरतलब है कि सारा खान ने अपने करियर की शुरुआत स्टार प्लस के शो 'सपना बाबुल का बिदाई' से की थी। इसके अलावा आप सारा को 'ससुराल सिमर का' सीरियल में भी देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications