..................... पाकिस्तान की वजह से एसएस राजामौली नहीं बना पाए इस विषय पर फिल्म SS Rajamouli wanted to make movie on indus valley but did not get permission to visit Mohenjo Daro - Hindi Filmibeat

पाकिस्तान की वजह से एसएस राजामौली नहीं बना पाए इस विषय पर फिल्म, नहीं मिली परमिशन

 SS Rajamouli

SS Rajamouli movie on Indus Valley: एस एस राजामौली आज के दौर के सबसे शानदार निर्देशक में गिने जाते हैं। उनकी अब तक की बनी फिल्मों का देश से लेकर विदेशों में भी डंका बजा है। उनकी फिल्म 'आरआरआर' ऑस्कर अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। एसएस राजामौली भव्य स्तर पर फिल्में बनाते हैं और उनका इस क्राफ्ट में कोई मुकाबला नहीं है।

अब हर कोई ऐसे में यही जानना चाहता है कि आखिर एसएस राजामौली की अगली फिल्म कौन सी होगी। लेकिन, आप यह जानकर दुखी हो जाएंगे कि एक समय पर एसएस राजामौली सिंधु घाटी सभ्यता पर फिल्म बनाना चाहते हैं। आप शायद कल्पना कर पाएंगे कि, राजामौली इस विषय पर किस स्तर की फिल्म बना सकते हैं। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और इसकी वजह भी उन्होंने शेयर की है।

दरअसल, मशहूर इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने एक ट्विटर थ्रेड शेयर किया जिसमें सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े खूबसूरत इलस्ट्रेशन थे। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर एसएस राजामौली को टैग करते हुए लिखा- सर आपको उस युग पर एक फिल्म बनानी चाहिए जिससे इस प्राचीन सभ्यता की जानकारी दुनिया को हो।

आनंद महिंद्रा की ट्वीट का रिप्लाई करते हुए एसएस राजामौली ने जानकारी दी कि, वो इस पर फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन नहीं बना पाए। एसएस राजामौली ने लिखा है- 'जी सर... धोलावीरा (गुजरात) में 'मगधीरा' के लिए शूट करते हुए मैंने एक पेड़ देखा, जो इतना पुराना था कि जीवाश्म बन चुका था। मैंने एक फिल्म बनाने का सोचा जिसमें सिंधु घाटी सभ्यता की शुरुआत से अंत तक दिखाई जाए, ये कहानी उस पेड़ के जरिए कही जाए!! कुछ साल बाद मैं पाकिस्तान भी गया। मोहनजोदड़ो जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन मुझे परमिशन नहीं दी गई।'

बता दें कि, कुछ सालों पहले आशुतोष गोवारिकर ने भी ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े के साथ 2016 में 'मोहनजोदड़ो' बनाई थी। लेकिन, यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और बुरी तरह फ्लॉप हुई। इस फिल्म को 115 करोड़ की लागत से बनाया गया था और फिल्म ने 108 करोड़ का बिजनेस किया था।

Read more about: ss rajamouli bollywood movies
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X