#JustIn: डायरेक्टर ने कर दिया एलान...बाहुबली 2 से नहीं होगा THE END!
बाहुबली 2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एस एस राजामौली ने कई खुलासे किए लेकिन सबसे शानदार खुलासा है बाहुबली से जुड़ी टीवी सीरीज़ को लेकर। जी हां, अब इसे बाहुबली का पार्ट 3 ही कह लीजिए!
सुबह से ही बाहुबली ट्रेलर ने तहलका मचा रखा है। पहली फिल्म से ज़्यादा शानदार और ज़्यादा बड़ा। इन सबके बीच ट्रेलर के लीक होने की भी खबर आई। लेकिन शाम तक सब कुछ कंट्रोल में था।
लेकिन शाम में ट्रेलर लॉन्च के वक्त बाहुबली डायरेक्टर एस एस राजामौली ने ऐसी गूगली फेंकी कि फैन्स फिर से एक्साइट़ेड हो चुके हैं। गूगली ये कि बाहुबली का सफर यहीं खत्म नहीं होगा।

यानि कि भले ही बाहुबली फिल्म के रूप में पूरी हो चुकी है लेकिन फिर भी ये टीवी सीरीज़ और कॉमिक्स, गेम के ज़रिए लोगों से जुड़ी रहेगी। अब ज़ाहिर सी बात है कि इतनी मेहनत के बाद जब इतने शानदार किरदार गढ़े गए हैं तो यूं ही खत्म नहीं होंगे।
[#Superhit: अब शाहरूख हैं...काजोल हैं...रोमांस है तो शक की गुंजाइश है क्या?]
इसलिए राजामौली ने कंफर्म कर दिया कि फिल्म के बाद भी बाहुबली लोगों से जुड़ा रहेगा, टीवी सीरीज़ के माध्यम से। अब जबसे ये एलान हुआ है, फैन्स का एक्साइटमेंट तो कहीं और ही पहुंच चुका है।
वैसे ऐसी कई फिल्में हैं जिनके टीवी रीमेक को दर्शकों ने कितना पसंद किया और कब कब नकार दिया -


Click it and Unblock the Notifications