..................... Srishty Rode, who went to Europe, got pneumonia, shocking pictures came out from the hospital - Hindi Filmibeat

यूरोप गई टीवी एक्ट्रेस की हो गई ऐसी हालत, हॉस्पिटल से सामने आईं चौकाने वाली तस्वीरें

srishty rode

Srishty Rode Hospitlized- टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अस्पताल में एडमिट नजर आ रही हैं। देखकर लग रहा है कि लो काफी ज्यादा बीमार हैं।

हालांकि ये बता दें कि तस्वीरें इंडिया की नहीं हैं बल्कि यूरोप से सामने आई हैं। इनके सामने आते ही ये सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं और उनकी तस्वीरों को देखकर फैंस दुखी हैं।

क्या है कारण?

दरअसल अभिनेत्री सृष्टि रोडे यूरोप में हैं और वो वहां छुट्टियां मनाने के लिए गईं थीं। शोभा सोमनाथ की और पुनर्विवाह जैसे सीरियल्स का हिस्सा बन चुकी इस हसीना की तबियत वहां अचानक खराब हो गई थी।

पता चला है कि उनको निमोनिया हो गया है। यही कारण है कि उनको तुरंत वहां अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। अब अंदर से वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। खबरों की मानें तो एम्स्टर्डम में हैं।

किया पोस्ट

सृष्टि ने इन तस्वीरों और वीडियोज के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। उन्होने लिखा, ''मैं आप सभी के साथ एक सच्ची बात शेयर करना चाहती थी। हालाँकि मैं अपनी यूरोप यात्रा के ख़ुशी के पलों को पोस्ट कर रही हूँ, लेकिन कहानी का एक हिस्सा ऐसा है जिसे मैंने साझा नहीं किया है - कुछ अधिक कठिन। एम्स्टर्डम में रहने के दौरान मैं निमोनिया से गंभीर रूप से बीमार हो गई और इसने मुझ पर बहुत बुरा प्रभाव डाला। मेरे ऑक्सीजन का लेवल अचानक गिर गया, और मैं अस्पताल में थी, संघर्ष कर रही थी...डरी हुई थी कि क्या मैं घर भी पहुँच पाऊँगी। मेरी हालत इतनी ख़राब हो गई कि मेरे जाने से पहले ही मेरा वीज़ा ख़त्म हो गया। लंबे संघर्ष के बाद, आखिरकार मैं मुंबई वापस आ गई, लेकिन मैं अभी भी ठीक नहीं हूं। निमोनिया में समय लगता है, और मेरे डॉक्टरों का कहना है कि इसमें कई महीने लग सकते हैं, लेकिन मैं प्रयास कर रही हूं। मैं अभी भी कमज़ोर हूं, लेकिन मैं आशा है और बेहतर होने पर काम कर रही हूं। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो उस समय मेरे पास पहुंचे जब मैं सोशल मीडिया से दूर थी। आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं और मैं जल्द ही मजबूत होकर वापस आऊंगी।''

Read more about: srishty rode
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X