..................... Srishty Rode hospitalised during vacations shares photos videos with horrendous experience - Hindi Filmibeat

वेकेशन पर बिगड़ी हुई इस एक्ट्रेस की हालत, अस्पताल में इस हालत में बोलीं- घर लौट पाऊंगी या नहीं...

Srishty Rode

Srishty Rode Hospitalized: 'बिग बॉस 12' में दिखाई दे चुकी मशहूर एक्ट्रेस सृष्टि रोडे की वेकेशन पर हालत काफी गंभीर हो गई जिसके कारण एक्ट्रेस को विदेश में ही अस्पाताल में भर्ती होना पड़ा। सृष्टि रोडे ने सोशल मीडिया पर डरा देने वाली तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर की हैं और हैरान करने वाला एक्सपीरियंस शेयर किया है। शेयर की गई फोटो-वीडियो में एक्ट्रेस अस्पताल के बेड पर बेसुध हालत में नजर आ रही हैं।

सृष्टि रोडे ने इन फोटो-वीडियो को शेयर करते हुए बताया कि उनकी हालत अब ठीक है वो मुंबई लौट आई हैं। शेयर की गई फोटो-वीडियो में सृष्टि ब्लैक टीशर्ट पहने ऑक्सीजन मास्क पहना हुआ है और अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि यूरोप ट्रिप के दौरान वो निमोनिया की चपेट में आई, जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।

एक्ट्रेस ने इन तमाम फोटो-वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं आप सभी के साथ अपनी एक सच्चाई शेयर करना चाहती हूं। यूरोप ट्रिप की अच्छी-अच्छी तस्वीरें तो मैंने आपको दिखाई थीं, लेकिन एक मुश्किल समय भी आया था। एम्सटर्डम में मुझे निमोनिया हो गया और मेरी हालत बहुत खराब हो गई। मेरी ऑक्सीजन कम हो गई और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मैं डर गई थी कि क्या मैं घर वापस आ भी पाऊंगी। मेरी तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि मेरा वीजा भी खत्म हो गया, लेकिन फिर भी मैंने हिम्मत नहीं हारी'।

उन्होंने आगे बताया, 'इस लंबी लड़ाई को लड़ने के बाद मैं मुंबई वापस आ गई हूं। लेकिन अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हूं। डॉक्टरों ने कहा है कि मुझे ठीक होने में कुछ महीने लग सकते हैं, लेकिन मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। आप सबका शुक्रिया, जिन्होंने मेरी चिंता की और मुझे हिम्मत दी। आपका प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं जल्द ही ठीक होकर वापस आऊंगी'। वहीं, उनके इस पोस्ट पर बाकी टीवी सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस भी कमेंट्स कर उनको अपना अच्छे से ध्यान रखने के लिए बोल रहे हैं और जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Read more about: srishty rode bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X