छोटे पर्दे की संस्कारी बहु का आया डायरेक्टर पर दिल, को-स्टार को जड़ा था थप्पड़, अब बनी डांसिंग क्वीन

Diya Aur Baati Hum Actress Deepika Singh: टीवी शो 'दीया और बाती हम' में संध्या राठी का किरदार निभा कर घर-घर में फेमस हुई एक्ट्रेस दीपिका सिंह को छोटे पर्दे की श्रीदेवी भी कहते हैं। जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तो दीपिका ने एक बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा था कि "शायद उनकी वजह से दिखाने के चलते मुझे ब्रेक मिला और मैं मशहूर हो गई।"
श्रीदेवी के साथ दीपिका सिंह ने मुलाकात के एक्सपीरियंस को भी साझा किया था और कहा था कि उनके बहुत सारे फैंस उनको एक्ट्रेस की हमशक्ल मानते हैं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपना नाम बनाया तो वही खुद को उनकी हमशक्ल मानने वाली दीपिका छोटे पर्दे की क्वीन बन गई। आज हम आपको उन्हीं से जुड़े हुए कुछ किस्सों के बारे में बताने वाले हैं।
दरअसल आपको बता दें कि दीपिका सिंह ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट का कोर्स किया और फिर एक्टिंग में रुख किया। शो 'दीया और बाती हम' से उन्होंने डेब्यू किया था और संध्या राठी के किरदार में वह छा गई थी। इसी शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से उन्हें प्यार हो गया और 2 मई 2014 में दोनों ने शादी कर ली।
इसी के अलावा दीपिका सिंह के शो 'दीया और बाती हम' में उनके साथ लीड किरदार में अनस राशीद नजर आए थे। जिनके साथ उनका विवाद हुआ और आईटी इंटीमेट सीन के दौरान दीपिका ने उनको थप्पड़ जोड़ दिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की भी धमकी दे दी थी। बताया जाता है कि कई महीनो तक दोनों ने बातचीत भी नहीं की थी।


Click it and Unblock the Notifications











