श्रीदेवी संग अमिताभ ने किया माइकल जैक्सन डांस

कौन बनेगा करोड़पति के इस बार के एपिसोड में इंग्लिश विग्लिश हिरोइन श्रीदेवी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठी नजर आएंगी। अमिताभ ने श्रीदेवी के साथ काफी बातें की और साथ अपनी साथ की गई फिल्मों से जुड़ी पुरानी यादों को भी याद किया। श्रीदेवी इस एपिसोड में अपनी फिल्म इंग्लिश विंग्लिश का प्रमोशन करने आएंगी और श्रीदेवी का साथ देंगीं उनकी फिल्म की निर्देशक गौरी शिंडे जिनकी ये पहली फिल्म है।

अमिताभ के साथ अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए श्रीदेवी से जब अमिताभ ने पूछा कि इतने सालों बात दोबारा फिल्मों में काम करने का उनका अनुभव कैसा रहा तो श्रीदेवी ने बताया आज फिल्मों में काम करना ज्यादा आसान और सुविधाजनक है। आज सबसे अच्छी चीज जो है वो है वैनिटी वैन। पहले ये नहीं होती थी तो कलाकारों के कपड़े बदलने से लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

अमिताभ ने श्रीदेवी की फिल्म के एक सीन की भी बात की जिसमें श्रीदेवी ने माइकल जैक्सन की तरह ही डांस किया है। फिर अमिताभ ने श्रीदेवी से गुजारिश की कि वो उस डांस की एक झलक उनके शो में दिखाएं। श्रीदेवी ने अमिताभ की बात मानते हुए इंग्लिश विंग्लिश के टाइटल सांग पर डांस किया और साथ ही अमिताभ को भी डांस कराया। ज्ञात हो कि श्रीदेवी एक क्लासिकल डांसर हैं और उन्हें बचपन से ही माइकल जैक्सन के डांस से प्यार रहा है। इस एपिसोड में श्रीदेवी ने कुल 6 लाख 40 हजार रुपये जीते और उन्होंने कहा कि इस रकम को वो चेन्नई के एक डेफ एंड डम्ब स्कूल को देंगी। ये एपिसोड इस रविवार को टेलीकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X