दीपिका के विनर बनने पर श्रीसंत का चौंकाने वाला बयान, Bigg Boss नहीं दीपिका माता हलवा शो करें !
बिग बॅास 12 के विनर के तौर पर दीपिका कक्कड़ के नाम का ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। बिग बॅास 12 के सफर पर गौर किया जाए तो हर कंटेस्टेंट का अनुभव काफी अलग और दिलचस्प रहा है।
Recommended Video

Bigg Boss 12: Sreesanth's wife Bhuvaneshwari DISAPPOINTED with final results; Here's Why | FilmiBeat
लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी कंटेस्टेंट की चर्चा रही साथ ही जिसने बिग बॅास 12 को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाकर रखा, वह और कोई नहीं बल्कि श्रीसंत रहे हैं। श्रीसंत का सफर बाकी सभी कंटेस्टेंट के मुकाबले काफी मुश्किल रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि वह इस सीजन के विनर होंगे।

फिलहाल दीपिका के हाथ विनर का खिताब लग चुका है। ऐसे में एक तरफ जहां श्रीसंत की मैनेजर और शिल्पा शिंदे ने दीपिका को खरी खोटी और फेक विनर कहा है। वहीं दूसरी तरफ श्रीसंत ने एक अखबार से बातचीत में दीपिका को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।


Click it and Unblock the Notifications











