झलक से आउट हुए श्रीसंत, लिया माधुरी-रेमो से पंगा

लेकिन जिस समय श्रीसंत के डांस पर शो के जज अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे उस समय श्रीसंत कुछ उखड़े-उखड़े नजर आयें। यहां तक कि उन्होंने जज रेमो डिसूजा और माधुरी दीक्षित को काफी तीखे शब्दों में जवाब दिया।
रेमो ने श्रीसंत से पूछा कि आज आपका परफार्मेंस में कमी देखी गई है लगा कि आपने डांस से पहले ही हार मान चुके हैं तो श्रीसंत एक तल्ख अंदाज में बोलें कि यह आपकी प्राब्लम है, मैंने तो पूरे मन के साथ अपना परफार्मेंस दिया था।
कुछ ऐसा ही जवाब उन्होंने माधुरी को भी दिया। रेमो-माधुरी की बातों पर श्रीसंत के जवाब को देखते हुए शो के तीसरे जज करण जौहर ने श्रीसंत पर कोई टिप्पणी नहीं की बल्कि उनकी कोरियोग्राफर स्नेहा की तारीफ करते हुए ऑल द बेस्ट बोला।
अपने खेल से ज्यादा अपने उदंड स्वभाव के लिए बदनाम श्रीसंत का यह रूख निश्चित रूप से लोगों को रास नहीं आया होगा। हो सकता है कि श्रीसंत को लगा हो कि वो एक बेहतरीन डांसर है, उन्हें इतनी जल्दी शो से आउट होने की उम्मीद शायद नहीं थी इसलिए उन्होंने जजों को इतना टेढ़ा जवाब दिया।


Click it and Unblock the Notifications











