झलक के मंच से स्पॉट फिक्सिंग का दर्द सुनायेंगे श्रीसंत!

Pics: जयपुर की राजकुमारी संग क्रिकेटर श्रीसंत ने रचाया ब्याह
इसलिए आये दिन चर्चित लोगों के नाम इस शो के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में नाम आया है विवादित क्रिकेटर एस. श्रीसंत का। कहा जा रहा है कि श्रीसंत का नाम शो के लिए फाइनल हो गया है।
पिछले साल स्पॉट फिक्सिंग के कारण चर्चा में आये श्रीसंत पर आजीवन क्रिकेट खेलने का प्रतिबंध लगा दिया गया है इसलिए श्रीसंत आजकल टीवी शो में रूचि दिखा रहे हैं। वैसे श्रीसंत काफी अच्छे डांसर और सिंगर हैं और वो कई बार आईपीएल से जुड़े समारोह में स्टेज प्रस्तुति दे चुके हैं।
कहा जा रहा है कि श्रीसंत संगीत और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। वह 'झलक..' को फिल्मों का प्रवेश द्वारा मानकर चल रहे हैं। और हां कार्यक्रम के दौरान वह स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बारे में भी बातें करेंगे।"
श्रीसंत के अलावा 'झलक दिखला जा' के सातवें संस्करण के प्रतिभागी के रूप में अभिनेता पूरब कोहली का नाम भी तय हुआ है।
इसके अलावा संभावित प्रतिभागियों में गायक-संगीतकार सुखविंदर सिंह, गायिका-अभिनेत्री सोफी चौधरी और करण टक्कर एवं मौनी रॉय जैसी लोकप्रिय टीवी हस्तियों के भी नाम शामिल हैं। शो का प्रोमो जल्द ही टीवी पर प्रसारित होगा।


Click it and Unblock the Notifications











