Bigg Boss 12 पहली बार 2 किडनैपर की एंट्री, होश उड़ाने वाला महा ट्विस्ट, Video लीक
बिग बॅास 12 के घर में इस बार वाइल्ड कार्ड की नहीं बल्कि घर के अंदर आज दो किडनैपर की एंट्री होने वाली है। जी हां, करणवीर फिलहाल घर के नए कप्तान हैं। लेकिन अब इस वीक नए कप्तान को चुनने का टास्क शुरू होगा। जिसके चलते पहली बार बिग बॅास के इतिहास में ऐसा टास्क दिया गया है।
जहां पर घर के अंदर 2 किडनैपर आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं श्रीसंत और रोमिल चौधरी की। बिग बॅास के इस नए टास्क के अंदर श्रीसंत और रोमिल किडनैपर बने हैं। उन्हें एक के बाद एक घर के बाकी सदस्यों को कप्तानी की रेस से बाहर करना होगा। जिसके लिए उन्हें कंटेस्टेंट को मारना पड़ेगा।

इतना ही नहीं बाकी के कंटेस्टेंट पैसे देकर रोमिल और श्रीसंत से जिस भी कंटेस्टेंट को कप्तानी की रेस से बाहर करना है उसको किडनैप करके मरवाने की कोशिश में रहेंगे।
आपको बता दें कि फिलहाल दीपिका, जसलीन और रोहित को किडनैपर ने मार दिया है। वहीं श्रीसंत एक बार फिर हैप्पी कल्ब के किसी भी सदस्य को कप्तान ना बनाने की योजना बनाना शुरू कर दिए हैं। यहां देखिए इसका मजेदार वीडियो
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि ये वो बिग बॅास के कंटेस्टेंट हैं जिन्होंने विनर से अधिक कमाई की है...


Click it and Unblock the Notifications