Bigg Boss 12 के बाद श्रीसंत को जोरदार झटका, रिलीज होते ही लीक हुई फिल्म कैबरे
बिग बॅास 12 से बाहर निकलने के बाद श्रीसंत इन दिनों अपनी फिल्म कैबरे को लेकर चर्चा में हैं। पूजा भट्ट लंबे समय से अपनी फिल्म कैबरे की रिलीज को टाल रही थीं। श्रीसंत के बिग बॅास 12 से बाहर आते ही इस फिल्म को जी5 पर रिलीज कर दिया गया। आपको बता दें कि इस वेब सीरीज की रिलीज को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है।
9 जनवरी को इसे रिलीज किया गया। खबर यह है कि तमिल रॉकर्स ने एचडी क्वालिटी में इसे लीक कर दिया है। तमिल रॉकर्स एक गैरकानूनी वेबसाइट है जो भारतीय फिल्मों से जुड़ा पाइरेटेड कंटेंट उपलब्ध कराती है।

पहले इस पर केवल तमिल फिल्में लीक होती थीं। लेकिन बाद में ये सिलसिला हिंदी फिल्मों से शुरू होता हुआ अब वेब सीरीज पर जा पहुंचा है। श्रीसंत और कैबरे की पूरी टीम के लिए ये खबर चौंकाने वाली हो सकती है। फिल्म का लीक होना हमेशा से मेकर्स के लिए धक्कादायक रहा है। खासकर तब जब फिल्म किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हो।


Click it and Unblock the Notifications











