विदेश में शादी करके पति संग वापस भारत लौटी टीवी अभिनेत्री, कपल ने दिए एयरपोर्ट पर शानदार पोज

Sreejita De

Sreejita De photos: टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्री श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ चर्च में 1 जुलाई को व्हाइड वेडिंग की है। शादी के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद फैंस ने दोनों को बधाई दी थी। अब श्रीजिता डे शादी के बाद मुंबई वापस आ गई हैं। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को उनके पति के साथ स्पॉट किया गया है। दोनों ने साथ में कई सारे रोमांटिक पोज दिए हैं।

शादी के बाद भारत वापस लौटी अभिनेत्री-

जर्मनी में शादी करने के बाद पहली बार पति माइकल के साथ मुंबई पहुंचीं टीवी अभिनेत्री श्रीजिता डे को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने जमकर पति के साथ पोज दिए।

पैप्स ने अभिनेत्री को शादी की बधाई भी दी, जिसके बाद उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान श्रीजिता ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी, इसके साथ उन्होंने गॉगल्स लगाए थे, जो कि एक्ट्रेस को कूल लुक दे रहे थे।

वहीं उनके पति ने ब्लैक कलर की शर्ट को जींस के साथ पेयर किया है। उन्होंने भी गॉगल्स लगाए हुए थे। दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे, दोनों की वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

शादी का मुंबई में रिसेप्शन-

खबरों की मानें तो यह कपल 17 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा, साथ ही गोवा में वह एक बंगाली ट्रेडिशन में शादी करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि यह कब होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है।

श्रीजिता डे और माइकल का रिश्ता-

श्रीजिता डे और माइकल, दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले, फिर इसके बाद कई बार दूसरी जगहों पर मिले बाद में दोस्ती हुई और फिर प्यार के बाद दोनों ने शादी कर ली है। 2021 में माइकल ने पेरिस में एक्ट्रेस को प्रपोज भी किया था। लॉकडाउन की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई थी। मगर अब ये बंधन में बंध गए हैं। कपल को सोशल मीडिया के जारिए फैंस और सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sreejita de sreejita de photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X