Sreejita De: एक्ट्रेस ने अपनी शादी की बात पर दी प्रतिक्रिया, हनीमून डेस्टिनेशन का भी किया खुलासा

Sreejita De

Sreejita De: टीवी अभिनेत्री श्रीजिता डे के फैंस के लिए बड़ी खबरी सामने आई है क्योंकि अभिनेत्री ने जुलाई 2023 में अपने जर्मनी बेस्ड मंगेतर माइकल ब्लोम-पेप से शादी करने की घोषणा की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि वह हनीमून कहां जाएंगी।

अपनी शादी के बारें में बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, शादी की तैयारी अभी भी चल रही है। मैंने अभी कुछ भी तय नहीं किया है, केवल शादी की जगह बुक की गई है और तारीख तय की गई है। बाकी कपड़े, सजावट, निमंत्रण, मेहमानों की सूची और शादी में कितने लोग हिस्सा लेंगे, कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। सब कुछ पेंडिंग है और यह दिमाग में है।

आगे अभिनेत्री ने कहा, बहुत काम बाकी है, बहुत कुछ करना है। हमें बहुत सी चीजें लिखनी हैं और फाइनल करना है। जर्मन शादी हैम्बर्ग में होगी और बंगाली शादी गोवा में होगी। शालीन और प्रियंका ने मेरी जर्मन शादी में आने का वादा किया है। शिव ने भी कहा है कि वह शामिल होने की कोशिश करेंगे।

हनीमून प्लान्स के बारे में बात करते हुए श्रीजिता ने कहा, हां, हम अपने हनीमून की योजना बना रहे हैं, लेकिन मैं भी वास्तव में जल्द ही काम पर वापस जाना चाहती हूं। चाहे वह फिक्शन हो या नॉनफिक्शन शो, मैं जल्द ही काम में शामिल होना चाहती हूं। हनीमून हम मालदीव जा सकते हैं, लेकिन बंगाली शादी के बाद।

श्रीजिता, जिन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था, उन्होंने बंगाली शादी के लिए सभी परंपराओं का पालन करने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ईमानदारी से, मुझे फ्लोरल, सफेद और गुलाबी व पेस्टल कलर्स पसंद हैं। तो कम से कम चमक वाली जर्मन शादी में बहुत सारे फूल होने चाहिए, भारतीय शादी के लिए हमारे पास अभी समय है।

गौतलतलब है कि श्रीजिता डे टेलीविजन की जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने कई सारे सीरियल और गानों में काम करने अपनी पहचान बनाई थी, लेकिन लंबे वक्त से वह पर्दे पर दिखाई नहीं दी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: sreejita de
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X