'मुझे छेड़ा जा रहा था, मम्मी मुस्कुरा रहीं थीं..' कशिश कपूर के बयान ने काटा बवाल, बुरी तरह ट्रोल!

Kashish Kapoor Troll On Her Statement- स्प्लिट्सविला एक्स5 का हिस्सा बनने वाली एक्ट्रेस कशिश कपूर को लेकर इस वक्त चर्चा है। नेशनल टीवी पर किसिंग सीन और अपने मां-बाप का रिएक्शन बताने वाली कशिश को लेकर अब बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल कशिश ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि कैसे उनके किसिंग पूरा परिवार मिलकर देख रहा था। उन्होने ये भी बताया कि उनके पिता ने पलकें तक नहीं झपकाईं और उनका भाई.. जी हां, इसके बाद वो काफी ट्रोल की जा रही हैं।
कशिश ने वीडियो में कहा, ''पापा चाहते थे कि हर कोई चुपचाप फोन बंद करके साथ में देखे। हर्ष बता रहा था कि दीदी हमको तो शर्म आ रहा था, हम नहीं देख पा रहे थे। वो बता रहा है कि पापा एक टक लगाकर देख रहे थे कि क्या हो रहा है, किस वाला भी।
मम्मी तो पूरा शर्मा रहीं थीं, वो मुस्कुरा रहीं थीँ। मैने सोचा व्हाट इज रॉग विद हिम। मम्मी इस बात का आनंद ले रहीं थीं कि मेरी बेटी को कोई छेड़ रहा है, मेरी बेटी छिड़ रही है। मुझे इतनी शर्म आई कि क्या ही बताएं।''
लोग कर रहे हैं ट्रोल
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बेशर्म फैमिली।'' एक ने लिखा, ''जब बेटियां आजाद हुई तब पता चला वो तो कैद में ही ठीक थी, कड़वा है मगर सत्य है।'' एक ने लिखा, ''वह बेटी के रूप में असफल रही।'' एक ने लिखा, ''ये कौन सी फैमिली है।'' एक ने लिखा, ''मम्मी मजा ले रही थी.. मेरी बेटी को कोई छेड़ रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे थे।
लोकप्रिय हुईं थीं कशिश
स्प्लिट्सविला एक्स5 का हिस्सा रहीं कशिश कपूर बेहद लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं। रियलिटी शो ने उन्हें काफी प्रसिद्धि और पहचान दिलाई है। ऐसी अफवाहें चल रही थीं कि कशिश कपूर को बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, अब उन्होंने इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। टीओआई टीवी से कशिश कपूर ने स्पष्ट किया कि उनसे अभी तक बिग बॉस 18 के लिए संपर्क नहीं किया गया है। फिलहाल आप देखिए उनका ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











