..................... 'Splitsvilla' will be treat for my fans: Sunny Leone - Hindi Filmibeat

सन्नी संग 'स्प्लिटसविला' देखकर लोग हो जायेंगे जवान

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि टेलीविजन रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिटसविला' के सातवां संस्करण की मेजबानी इस बार सेक्स बम शर्लिन नहीं सन्नी लियोन करने जा रही हैं। जिसको लेकर खुद सन्नी काफी उत्साहित हैं। सन्नी लियोन ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार का संस्करण दर्शकों को जरूर पसंद आयेगा। पहली बार इस शो की मेजबानी करने जा रहीं सन्नी को लगता है कि लोग उनकी फिल्मों और आयटम नंबर की तरह उनके रियलिटी शो को भी लोग पसंद करेंगे।

बस एक MMS हिट और सन्नी ने शर्लिन को दिखायी औकात..

सन्नी ने कहा, "एमटीवी एक प्रतिष्ठित युवा ब्रांड है..भारत में बसने के बाद मुझे 'स्प्लिटसविला' देखने का अवसर मिला और मुझे काफी मजा आया। यह अच्छी बात है कि अब मैं इसका हिस्सा होंगी। मैं शो में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं और मैं जानती हूं कि यह मेरे और प्रशंसकों के लिए एक दावत होने जा रही है। सन्नी ने हंसते हुए कहा कि मेरे संग 'स्प्लिटसविला' देखकर लोग हो जायेंगे जवान "

सन्नी से पहले इस शो की मेजबान शर्लिन चोपड़ा थीं लेकिन चाहकर भी शर्लिन इस शो को उतना कामयाब नहीं बना पायीं जिसकी उम्मीद की जा रही थी। और दूसरी तरफ सन्नी लियोन का बॉलीवुड आयटम नंबर और फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये। यही बड़ा कारण है कि शो के आयोजकों ने इस बार शो 'एमटीवी स्प्लिटसविला' की मेजबानी शर्लिन से छीनकर सन्नी लियोन को सौंपी हैं देखते हैं सन्नी इस बार कितना कामयाब होती है? शो की शूटिंग शुरू हो गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X