..................... Splitsvilla Gaurav Arora transform as a Girl and become Gauri arora, seeing figure you will shocked - Hindi Filmibeat

लड़के से लड़की बने Splitsvilla कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा, दे रहे Kim Kardashian को टक्कर, फिगर उड़ा देगा होश

Gaurav Arora

Gauri Arora Latest Photos: MTV रियलिटी शो स्पिलिट्सविला (Splitsvilla) काफी चर्चाओं में रहता है। शो में कंटेस्टेंट तो अकेले ही आते हैं, लेकिन शो के नियम के मुताबिक एक कपल बनकर शो जीतते हैं। वैसे तो स्पिलिट्सविला काफी चर्चाओं में रहा है, लेकिन सीजन 8 काफी खास था क्योंकि सीजन आठ के विनर थे प्रिंस नरूला। इस शो में और भी कंटेस्टेंट थे जिसमें से एक थे गौरव अरोड़ा। जो फिलहाल आज अपनी नई पहचान के साथ जिंदगी जी रहे हैं।

गौरव अरोड़ा ने बदल ली अपनी पूरी पहचान
बता दें कि गौरव अरोड़ा ने आज अपनी जिंदगी अपनी पहचान पूरी तरह से बदल ली है। इस शो में वह गौरव बनकर आए थे, लेकिन आज वह गौरी के नाम से जाने जाते हैं। बता दें कि गौरव अरोड़ा सर्जरी करवाने के बाद लड़की बन गए हैं। गौरव को सर्जरी करवाए हुए लंबा समय बीत चुका है। लगभग सात से 8 साल पहले गौरव सर्जरी करवाकर लड़की बने। शुरुआत में तो उन्हें पहचान पाना काफी आसान था क्योंकि गौरव के फीचर्स काफी मेल खाते थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है गौरव को पहचान पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है।

गौरव को पहचान पाना हुआ बहुत मुश्किल
बता दें कि गौरव ने लिप फिलर, बोटेक्स और कई फेस और बॉडी की भी सर्जरियां करवा ली हैं जिसके बाद से तो अब गौरव को पहचाना पाना इतना मुश्किल हो गया है कि अब लोग भी कहते हैं कि क्या ये गौरव है यकीन ही नहीं कर सकते। गौरी की तस्वीरें देखकर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां एक ने कहा- हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा वहीं दूसरे ने लिखा हम आपको लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं अच्छा है आप खुद की पहचान बनाकर जी रही हो। तो वहीं गौरव उर्फ गौरी के फिगर को देख एक ने तो उनकी तुलना किम कार्दशियन से कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X