स्टेशन पर हुई इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ मारपीट, लड़के ने घूरने के बाद की गंदी हरकत !
टीवी एक्ट्रेस और स्प्लिट्सविला फेम हर्षिता कश्यप से जुड़ी हुई एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। जहां पर एक शख्स ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट कर दी। वो भी इस वजह से क्योंकि हर्षिता ने उसके छेड़छाड़ करने का विरोध किया।
ये घटना मुंबई स्थिन चरनी रोड स्टेशन की है। यहीं पर शख्स ने एक्ट्रेस और उनकी दोस्त के साथ पहले बदसलूकी की और इसके बाद दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि इस शख्स की उम्र महज 29 साल की है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान हर्षिता ने इस पूरे हादसे का जिक्र किया है। चलिए जानते हैं कि हर्षिता ने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











