पैसों के लिए स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट ने उतारे थे कपड़े और चूमते हुए... वीडियो हुआ लीक; मचा बवाल!

Splitsvilla contestant Bhoomika Vasishth: पॉपुलर रियलिटी शो एमटीवी 'रोडीज - कर्म या कांड' का प्रीमियर शनिवार को हुआ। शो की शुरुआत में ही 'स्प्लिट्सविला' की एक्स-कंटेस्टेंट भूमिका वशिष्ठ ऑडिशन के दौरान पर्दे पर बड़े खुलासे करती नजर आ रही हैं।
एमटीवी इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए एक प्रोमो में भी दिखाया गया कि भूमिका इस बात पर चर्चा करती नजर आ रही हैं कि कैसे उन्हें डेटिंग रियलिटी शो के बाद अपनी 'सेलेब लाइफ' को बनाए रखने के लिए पैसों की जरूरत थी। उन्होंने दावा किया कि अपने लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के लिए उन्होंने लोन लिया था। उसके अलावा उन्होंने कैमरे के सामने कपड़े उतारते हुए अपना एक वीडियो बनाया था और एक ऐप पर एक लड़की को चूमा भी क्योंकि वे लोन चुकाना चाहती थी। भले ही ये वीडियो प्राइवेट था लेकिन यह लीक हो गया, जिसके कारण भूमिका को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ये उनकी लाइफ का डार्क टाइम था। भूमिका वशिष्ठ ने यह भी बताया कि इसकी वजह से उन्हें डिप्रेशन भी आया था, वे ना सिर्फ इससे डटकर लड़ी बल्कि अपने आप को इससे बाहर निकालने के लिए हर संभव कोशिश की।
गैंग लीडर रिया चक्रवर्ती ये सुनकर परेशान हो जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं और उन्होंने भी भूमिका वशिष्ठ के इस हिम्मत को सराहा। साथ ही प्रिंस नरूला ने भी उन्हें इस बात की चिंता ना करने के लिए कहा। वह उससे ये भी पूछते हैं कि उसने इसके बारे में पहले क्यों नहीं बताया, ताकि उसकी कहानी अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन सके। उन्होंने कहा, बाकी लड़कियों के साथ ऐसा ना हो उस व्यक्ति को उजागर करना उसका नाम उजागर करना बेहद जरूरी है। भूमिका वशिष्ठ को होस्ट सोनू सूद ने आश्वस्त किया है। सोनू सूद ने भी कहा कि वे आरोपी को पकड़वाने में पूरी मदद करने का आश्वासन दिया है। साथ ही टीम ने ये वादा भी किया कि वे अपराधी को उजागर करेंगे और उससे इसका जवाब मांगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











