इतनी सी ही उम्र में चला गया Splitsvilla का ये स्टार, कभी Sunny Leone को भी कर दिया था इमोशनल!
Mayank Pawar passes away: रियलिटी शो की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। MTV Splitsvilla 7 के एक्स कंटेस्टेंट और फिटनेस आइकन मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके अचानक चले जाने से फैंस, दोस्त और फिटनेस इंडस्ट्री से जुड़े लोग सदमे में हैं।

रियलिटी शो से मिली पहचान
मयंक पवार को सबसे ज्यादा लोकप्रियता Splitsvilla 7 से मिली थी। शो में उनकी पर्सनैलिटी काफी अलग थी- शांत स्वभाव और पॉजिटिव सोच। जब वह शो से बाहर हुए थे, तब माहौल बेहद इमोशनल हो गया था। शो की होस्ट Sunny Leone भी उस समय इमोशनल हो गई थीं। यह पल आज भी दर्शकों को याद है। मयंक ने भले ही ये शो नहीं जीता, लेकिन उन्होंने लोगों के दिल जरूर जीत लिए थे।
फिटनेस की दुनिया में बड़ा नाम
टीवी के अलावा मयंक फिटनेस इंडस्ट्री में भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने बॉडीबिल्डिंग में कई खिताब जीते, जिनमें Mr India का टाइटल भी शामिल था। वह एक फिटनेस ट्रेनर और मोटिवेशनल फिगर के तौर पर कई युवाओं को इंस्पायर करते थे। उनकी फिटनेस के प्रति लगन और डिसिपलिन ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई थी। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव रहते थे और हेल्थ से जुड़ी टिप्स शेयर करते थे।
37 की उम्र में निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मयंक ने इसी साल 1 जनवरी को अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। कुछ ही समय बाद उनके निधन की खबर सामने आई। फिलहाल उनकी मौत की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी गई, जिसमें उन्हें एक चैंपियन, मेंटर और इंसपायरिंग इंसान बताया गया।
सोशल मीडिया पर शोक की लहर
जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा। कुछ ने Splitsvilla 7 के पुराने क्लिप्स शेयर कर उन्हें याद किया। उनके करीबी दोस्तों और जानने वालों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जताई और मयंक को एक नेक दिल इंसान बताया।


Click it and Unblock the Notifications











