Splitsvilla 7 Day 1- सेक्सी सन्नी को देख कंटस्टेंट्स के उड़े होश

स्पिलिट्जविला के पहले ही दिन जब लड़कों और लड़कियों की मुलाकात सन्नी लियोन से करायी गयी तो सभी हैरान रह गये। लडकों के तो मुंह खुले के खुले रह गये, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी हॉट सन्नी लियोन उनके साथ इस शो के दौरान रहेंगी। सन्नी लियोनी ने भी सभी स्पिलिट्जविला के कंटस्टेंट्स से कहा कि अब से उनका प्यार के लिए जंग का सफर शुरु हो चुका है। शो के पहले ही दिन जैसा कि हमेशा से ही होता आया है, कुछ लड़कियों को डंप करके निकाल दिया गया। इसलिए सबसे पहले 7 लड़कों को कहा गया कि वो 20 लड़कियों में से अपनी-अपनी पसंद की एक लड़की को चुन लें।
7 लड़कियों के चुने जाने के बाद बचीं 13 लड़कियों के बीच एक और टास्क हुआ। उन्हें स्विमिंग पूल में जाकर लडकों के साथ वक्त बिताने और कनेक्शन्स बनाने का मौका दिया गया। 13 लड़कियों में से 7 लड़कियों को लड़कों की तरफ से पूल पार्टी के दौरान काले गुलाब दिये गये। इन 7 लड़कियों को एक बार फिर से मौका दिया गया इस गेम शो में बने रहने के लिए, अगला टास्क परफॉर्म करने का।
सन्नी लियोन और निखिल ने बेहतरीन होस्टिंग के चलते पहले ही दिन स्पिलिट्जविला को एक अच्छी शुरुआत दी है। स्पिलिट्जविला जहां लव इज वॉर अब शुरु हो चुका है। देखना है कि इस बार इस वॉर में कौन कौन अपने लिए लव तलाश पाता है।


Click it and Unblock the Notifications