Splitsvilla 14: मानव तस्करी और किडनैपिंग का शिकार, सनी लियोन के सामने बड़ा खुलासा।

Splitsvilla 14: टीवी पर इन दिनों रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 14 की चर्चा काफी हो रही है। इस शो की कंटेस्टेंट हिबा ने खुद के साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा टीवी शो पर एलिमिनेशन के दौरान किया है। इस डेटिंग बेस्ट रियलिटी शो में हिबा ने खुलासा किया है कि जब वह भारत आईं थीं तो उनका किडनैप कर लिया गया था। हिबा की हालत इतनी खराब थी कि 3 दिनों तक बिना खाने के वह एक कमरे में बंद थीं। हिबा ने साफ तौर पर कहा कि वह मानव तस्करी का शिकार हो चुकी हैं। उन्हें पता भी नहीं चला और किडनैप कर लिया गया।
जिसके बाद उन्हें एक कमरे में रखा गया था। हिना ने बताया है कि उनका करियर और निजी जिंदगी काफी मुश्किलों से भरा रहा है। हिबा ने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात की। हिबा ने बताया कि मेरे लिए इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के काम खोजना काफी मुश्किल था। मैं अपनी तरफ से काम खोजने और आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हूं।
हिबा ने भावुक होकर बताया कि वह मानव तस्करी का शिकार हो चुकी हैं। मेरी जिंदगी का यह सबसे डरावना समय था। मुझे बुरी तरह टॉर्चर किया गया। मेरे साथ अमानवीय बर्ताव किया गया था। हिबा ने आगे बताया कि मुझे किडनैप करके कमरे में बंद कर दिया गया था। मुझे 3 दिन तक कुछ खाने और पीने को नहीं दिया गया। इस घटना से मैं किसी तरह से बाहर आईं। हालांकि इस घटना ने मेरे दिल और दिमाग पर गहरा असर किया है। लेकिन मैं इससे मजबूत बनकर आगे बढ़ने का फैसला किया है।
इस पूरे मामले के कारण मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर बुरी तरह प्रभावित हुई हूं। बता दें कि सनी लियोन ने हिबा का पूरी तरह से सपोर्ट किया है। सनी लियोन ने कहा कि सबा तुम्हें अपने साथ हुई घटना के बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। साथ ही सनी ने सबा को कहा है कि जब भी उन्हें कोई जरूरत हो, तो वह एक फोन की दूरी पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications












