'स्पेशल ऑप्स' के अभिनेता आदिल खान और आफताब शिवदासानी की इन तस्वीरों को देख फैंस ने पूछे ये सवाल?
नीरज पांडेय की हिट सीरीज "स्पेशल ऑप्स" का हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट किया गया था, जिसमे, के के मेनन, आफताब शिवदासानी, और आदिल खान नज़र आने वाले है। इस हिट फ्रैंचाइज़ी के सेकंड सीजन में दो नए चेहरे शामिल है, आदिल खान इस सीरीज से अपना वेब डेब्यू करने जा रहे तो वही इस सीजन में आफताब भी नीरज पांडेय की सीरीज का हिस्सा बन चुके है।
रेडियो जॉकी से अभिनेता बने आदिल खान.. विधु विनोद चोपड़ा की मूवी शिकारा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसके बाद वो अब के के मेनन और आफताब शिवदासानी के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है।

हाल ही में दोनों अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे आदिल खान एक ब्लैक चश्मा पहने बाथ टब में बैठे नज़र आ रहे है, जिसपर आफताब शिवदासानी ने कमेंट किया और दोनों की हंसी मज़ाक चलते रहती है।
तो वहीं दूसरी ओर आफताब शिवदासानी ने भी अपने सोशल मीडिया पर सड़क पर चलते हुए पोस्ट किया था जिसपर आदिल खान ने भी कमेंट किया था, साथ ही उनके अलावा फैंस भी कमेंट कर पूछ रहे है की," ऐसा लग रहा है की आप मॉरीशस में हो जो मेरा स्वर्ग डीप है।"
आफताब ग्रे शर्ट, वाइट शॉर्ट्स और वाइट स्नीकर में अपने लुक को परिपूर्ण बनाया है। साथ ही फैंस के कमेंट से हम अंदाज़ा लगा सकते है की शायद ये दोनों मॉरीशस में अपनी छुट्टियां मना रहे है।


Click it and Unblock the Notifications











