क्रिकेट के बाद अब बिग बॉस में होस्ट बनकर धमाल मचाएंगे सौरव गांगुली! करोड़ों की मिल रही फीस

Sourav Ganguly To Host Bigg Boss Bangla: सौरव गांगुली आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि वह पूर्व भारतीय कप्तान भी रह चुके हैं। लेकिन अब आपको बता दें कि वह इंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कदम रखने वाले हैं और दर्शकों को भी बेसब्री से उनका इंतजार है।
दरअसल सामने आई रिपोर्ट्स की माने तो सौरव गांगुली बंगाली सिनेमा में बड़ा धमाका करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वह दो बड़े बंगाली नॉन फिक्शन शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे और इसमें एंटरटेनमेंट के साथ इंटेंस ड्रामा भी देखने को मिलने वाला है।
खबर के अनुसार सौरव गांगुली ने स्टार जलशा के साथ 4 साल की डील साइन कर ली है। जिसके लिए उनको 125 करोड़ की फीस भी मिली है। बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली इस बार बिग बॉस बांग्ला शो को भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे। साथ ही वह एक ब्रांड न्यू क्विज शो को भी होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं।
लेकिन आपको बता दें कि इस शो का अभी तक कोई भी टाइटल फाइनल नहीं हो पाया है। दोनों ही रियलिटी शोज के जुलाई 2025 में ऑनर होने की उम्मीद लगाई जा रही है। खबर के अनुसार दोनों ही शोस का प्रोडक्शन जुलाई की शुरुआत में शुरू होगा।
सौरव गांगुली ने भी अपने न्यू प्रोजेक्ट को लेकर बात की और कहा कि "टीवी ने हमेशा से ही मुझे लोगों के साथ में खास तरह से कनेक्ट किया है। मैं हमेशा ही क्रिकेट के मैदान से परे लोगों से जुड़ने की शक्ति में विश्वास रखा है और यह चीज मुझे लोगों से कनेक्ट करने के रास्ते दिखाती है।"
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सौरव गांगुली को रियलिटी शोज में देखने के लिए अब फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अब यही देखना दिलचस्प होने वाला है कि यह शो कितने बड़े हिट साबित होंगे या फिर सौरव गांगुली को दर्शकों से कितना प्यार मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











