सौरभ दादा के हर सवाल का जवाब दूंगा : गौतम गंभीर

Gautam Gambhir
कौन बनेगा करोड़पति के हिंदी संस्करण को आने में अभी वक्त है लेकिन इसका क्षेत्रीय भाषाओं वाला शो अपने शबाब पर है। हम बात कर रहे है केबीसी भोजपुरी और केबीसी बंग्ला की, जिनकी टीआरपी इस समय काफी भारी है। केबीसी बंग्ला के दर्शको के लिए एक धांसू खबर है । 9 जुलाई के स्पेशल एपीसोड में इस बार हॉट सीट पर बैठने के लिए दिल्ली का छोरा यानी गौतम गंभीर आने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद हैंडसम गंभीर ने की है।

ये पहला मौका होगा जब क्रिकेट के दो जांबाज खिलाड़ी आमने-सामने होगें। दोनों की खास बात ये है कि दोनों ही अपनी जगह सुपर स्टार है। जहां दादा को टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है वहीं गंभीर उस टीम के विनिंग खिलाड़ी है जिसने विश्वकप जीता है। दोनों का ही आईपीएल कोलकाता से अटूट रिश्ता रहा है। जहां दादा कोलकाता के कैप्टन रह चुके हैं वहीं गंभीर मौजूदा समय में टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए शांत प्रवृत्ति के मालिक गौतम गंभीर ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो इस एपीसोड को लेकर काफी उत्साहित है। वो दादा के बहुत बड़े फैन रह चुके हैं। उनके पास जाऊंगा तो जरूर कुछ ना कुछ नया सिखकर आऊंगा।

मैं उनके हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करूंगा। अगर उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में सवाल किया तो ठीक है लेकिन अगर बांग्ला में उन्होंने कुछ पूछा तो मेरे लिए दिक्कत हो जायेगी। तो देखना मत भूलिये कौन बनेगा करोड़पति' के बांग्ला संस्करण 'के होबे कोटिपति' का कल का एपीसोड जिसमें एक बीता हुआ कल आने वाले कल के बारे में कुछ रोचक बातें बतायेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X