श्री कृष्ण के रोल से बटोरी सुर्खियां, महादेव का भी निभाया किरदार, आज न्यूज एंकर बन चुका है ये एक्टर

Sourabh Raaj Jain

Sourabh Raaj Jain: टेलीविजन इंडस्ट्री में कोई कलाकार अगर किरदार निभाता है तो वह उस रोल से दर्शकों के दिलों पर अपनी एक गहरी छाप छोड़ देता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने श्री कृष्ण का किरदार निभा कर हर किसी को मंत्र मुक्त कर दिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं टीवी एक्टर सौरभ राज जैन की।

भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभाकर सौरभ राज जैन ने काफी लोकप्रियता हासिल की। उनके इस किरदार को लोग बहुत पर्फेक्ट मानते हैं। उन्हें इस किरदार के चलते काफी पसंद किया गया और उसके अलावा उन्होंने टीवी शो 'महाकाली: अंत ही आरंभ' में भगवान शिव का भी किरदार निभाया था।

लेकिन सौरभ को असल पहचान सीरियल महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का किरदार निभा कर मिला। वह अपनी पर्सनल लाइफ में ही नहीं बल्कि लव लाइफ के लिए भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। उन्होंने रिद्धिमा के साथ शादी की और दोनों की लव लाइफ भी काफी ज्यादा फिल्मी है।

दरअसल सौरभ और रिद्धिमा की मुलाकात नोएडा की लोबो डांस एकेडमी में हुई। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और डेट करने लगे। 3 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। 2010 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। दोनों की शादी इस तरीके की प्राइवेट रखी गई थी कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

अगर हम रिद्धिमा की बात करें तो वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के साथ-साथ इंडियन टीवी पर्सनैलिटी भी है। वह फिटनेस और डांस का भी शौक रखती है। सौरभ को भी डांस में काफी रुचि है और दोनों को साथ में नच बलिए में भी देखा गया है। दोनों की परफॉर्मेंस दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी।

रिद्धिमा और सौरभ 2017 में दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। इसी के अलावा सौरभ को टीवी शोज से इस समय दूर देखा जा रहा है। इन दिनों वह ज़ी न्यूज़ के डीएनए शो को होस्ट करते हैं और उनका खबरों को पेश करने का अंदाज भी काफी अलग है। सौरभ का यह सफर भी काफी ज्यादा जबरदस्त रहा।

More from Filmibeat

Read more about: sourabh raaj jain
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X