ये कैसा खतरा मोल लेकर निकली हसीना, बदन पर चिपकाए ऐसे-ऐसे बैनर और...

फिल्म मेकर रोहित शर्मा के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस साल भी इस शो के फैंस इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10-11 मई को कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केप टाउन भी पहुंच गए हैं। यहां टीवी के तमाम चर्चित सितारों का मजमा सज गया है।
इसमें ऐश्वर्या शर्मा, अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, शीजान खान, रोहित रॉय, अंजुम फकीह समेत कई नामी सेलेब्स पहुंचे हैं। इसमें एक हसीना का नाम भी शामिल है जो इंटरनेट पर पारा बढ़ा रही हैं। आइए मिलवाते हैं आपको सौंदस मौफकीर से। सौंदस मौफकीर रियलिटी शो स्ल्पिट्सविला की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं।
इस हसीना का एक लुक सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस लुक में इस हसीना ने अपने बदन पर पोस्टर बैनर लगाए हुए है। रोडिज और खतरों के खिलाड़ी के बैनर लगाए सौंदस मौफकीर बेहद बिंदास अंदाज में घूमती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि सौंदस मौफकीर 'मटीवी रोडीज' में नजर आ चुकी हैं और 'स्प्लिट्सविला 14' जीत चुकी हैं। अब वो एक और रियलिटी शो करने जा रही हैं जिसका नाम 'खतरों के खिलाड़ी 13' है। यह मोरक्को की रहने वाली हैं लेकिन इनको मॉडलिंग का शौक था तो ये भारत आ गई थीं। इन्होंने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। इतना ही नहीं, 'उलझे हुए' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications