Urfi Javed से भी आगे निकल गई ये हसीना, मोर के पंख लगाकर पहुंच गईं लोगों के सामने

Soundous Moufakir Video: अपने मनमोहक नए लुक से इंटरनेट पर तहलका मचाते हुए, मोरक्को की मॉडल से एक्टर बनीं साउंडस मौफाकिर ने अपने नए म्यूजिक वीडियो 'मोरनी' के लिए एकदम नए अवतार में फैंस को हैरान कर दिया।
मोर के पंख की डिजाइन से सजी एक आउटफिट पहनी, साउंडस के इस लुक को देखकर हर कोई हैरान हो गए। कुछ लोगों ने उन्हें सराहा तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। साउंडूस को कई लोगों ने यहां तक कि उर्फी की बहन तक कह डाला। यही नहीं, कुछ लोगों ने तो यह भी कह दिया कि उर्फी तो फालतू में ही बदनाम है।
आपको बता दें साउंडूस का हाल ही में मोरनी सॉन्ग रिलीज हुआ है। इसमें फेमस रैपर रफ़्तार और प्रतिभाशाली कलाकारों जानी, सुख-ई, अवी सरा और भूमिका शर्मा के बीच कोलैबरेशन से बनाया गया है। मंगलवार को रिलीज़ हुए इस ट्रैक में लीड रोल में साउंडस मौफ़ाकिर हैं, जो गाने में अपनी बेजोड़ एनर्जी दिखा रही हैं।
मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। साउंडूस मौफकीर ने दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता था। इसके अलावा साउंडूस ने रोडीज में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया।


Click it and Unblock the Notifications











