..................... Soundous Moufakir is giving tough competition to uorfi javed in terms of weird fashion sense - Hindi Filmibeat

उर्फी जावेद को टक्कर देने आ गई हैं 'खतरों के खिलाड़ी' की साउंडूस, सिर्फ बेल्ट के सहारे ढका अपना जरूर अंग

Soundous Moufakir

Soundous Moufakir Fashion: जब भी अटपटे फैशन की बात आती है उर्फी जावेद का नाम सबसे पहले लिया जाता है लेकिन उर्फी की देखा-देखी अब ऐसी और भी हसीनाएं हैं जो इस फैशन को अपना रही हैं और लोगों को हैरान कर रही हैं। ऐसी ही एक हसीना है साउंडूस मौफकीर।

उर्फी को कड़ी टक्कर

कभी पेड़ की छाल तो कभी चाय पत्ति से अपनी ड्रेस बनाने वाली उर्फी आए दिन अपने अजीबोगरीब फैशन की वजह से चर्चा में रही हैं और आए दिन वो कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि लोग उनके फैशन च्वाइस पर उंगली उठा ही देते हैं लेकिन उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं, खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट साउंडूस मौफकीर। जो इस वक्त साउथ अफ्रीका में शूट कर रही हैं और अपने डर का सामना कर रही हैं।

सिर्फ पहनी बेल्ट

साउंडूस मौफकीर ने अभी कुछ समय पहले एक ऐसा आउटफिट पहना था, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो गए थे। एक्ट्रेस ने व्हाइट पैंट पहनी थी और टॉप के नाम पर उन्होंने बेल्ट का सहारा लिया और इसी बेल्ट से उन्होंने अपने जरूरी अंग को ढका था। साउंडूस मौफकीर का ये आउटफिट देखकर तो उनके फैंस भी शर्म के मारे पानी-पानी हो गए थे। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस का ये लुक चर्चा का विषय बन गया है।

कौन हैं साउंडूस?

मोरक्को-फ्रांसीसी मॉडल साउंडूस मौफकीर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। साउंडूस मौफकीर ने हाल ही में दिल्ली के हामिद बार्कजी के साथ स्प्लिट्सविला 14 जीता था। इसके अलावा साउंडूस ने रोडीज में भी हिस्सा लिया था लेकिन वो जीत नहीं पाई थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, साउंडूस मौफकीर मोरक्को की रहने वाली हैं और एक्ट्रेस बनने के लिए 2021 में भारत आई थीं। भारत आने के बाद साउंडूस मौफकीर ने रोडीज में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया।

Read more about: soundous moufakir
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X