Soundarya Sharma ने साजिद खान संग अफेयर की खबरों का सच रखा सामने

Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 फेम सौंदर्या शर्मा और साजिद खान एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें हर तरफ फैली हुई हैं। इस अफेयर की खबरों पर साजिद की तरफ से तो कोई बयान सामने नहीं आया है परंतु सौंदर्या शर्मा ने इसको लेकर अपनी सफाई दी है। सौंदर्या ने दोनों का रिश्ता कैसा है इसका सच भी सामने रखा है।
दरअसल बात ऐसी है कि, बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद जहां एक ओर बाकी कंटेस्टेंट अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं, तो सौंदर्या शर्मा की साजिद खान के साथ अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया।
एक इंटरव्यू के दौरान सौंदर्या शर्मा ने कहा, मैं इन झूठी खबरों से बहुत निराश हूं। मेरा नाम साजिद खान के साथ जोड़ा जा रहा है। मैंने हमेशा उन्हें एक एक दोस्त, एक मेंटर और बड़े भाई के रूप में देखा है। यह देखकर बहुत दुख होता है कि आज के दौर में भी महिलाओं का नाम इस तरह लिंक करके खबरें बना दी जाती हैं। समय आ गया है कि समाज हमें इस छोटी सोच से देखना बंद कर दे कि हम किसे डेट कर रहे हैं। समाज को इस पर फोकस करने की जरूरत है कि हम क्या हासिल कर रहे हैं।
खैर सौंदर्या ने रिश्ते का सच सामने रखते हुए अपनी बात रखी दी है। लेकिन दोनों की पार्टी करते हुए कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसकी वजह से अफवाहें जोर पकड़ रही हैं।
बता दें कि सौंदर्या शर्मा साजिद खान की फिल्म में नजर आ सकती हैं। कहा जा रहा है कि साजिद की फिल्म के गाने में दिखाई देंगी। हाल ही में एक्ट्रेस ने थैंक गॉड में कैमियो किया था।
गौरतलब है कि बिग बॉस के घर में 28 साल की सौंदर्या शर्मा गौतम विग के साथ अपने रिश्ते और ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में रही थीं। वहीं, 52 साल के साजिद खान मंडली के साथ नजर आते थे।


Click it and Unblock the Notifications
