Soundarya Sharma: नागिन 6 को लेकर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Soundarya Sharma: टीवी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा ने आखिरकार नागिन 6 को लेकर चुप्पी तोड़ दी हैं। बहुचर्चित सीरियल नागिन को लेकर टेली चक्कर के साथ बातचीत में सौंदर्या ने कहा कि वो अब टीवी शो नहीं करेंगी। जाहिर है कि इस सीरियल को लेकर कई सारे नाम सामने आ चुके हैं।
जाहिर है कि, बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा इन दिनों खूब चर्चाएं बटोर रही हैं। पार्टी हो या अवॉर्ड शो, एक्ट्रेस अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद सौंदर्या शर्मा एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 6 और नागिन 7 है।
एकता कपूर ने बिग बॉस 16 में अपने विजिट के दौरान नागिन 7 को लेकर ऐलान किया था कि वो बिग बॉस के इस सीजन से एक एक्ट्रेस को अपने शो में बतौर लीड कास्ट करना चाहती हैं, लेकिन नाम सामने नहीं आया था। एकता की इस घोषणा के बाद से चर्चाएं होने लगी थी कि नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी, सुंबुल तौकीर खान, निमृत कौर अहलूवालिया और सौंदर्या शर्मा में से कोई एक शामिल हो सकता है।
सौंदर्या के नागिन 6 में भी शामिल होने की जानकारी सामने आई थी। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों को लेकर चुप्पी तोड़ी है। सौंदर्या शर्मा ने अपने हालिया इंटरव्यू में नागिन को लेकर टेली चक्कर के साथ बातचीत में सौंदर्या ने कहा कि वो अब टीवी शो नहीं करेंगी।
सौंदर्या शर्मा ने ये भी बताया कि, उनकी झोली में फिलहाल कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन वो अभी ज्यादा खुलासा नहीं कर सकती, लेकिन जल्द ही स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। अब इस सबसे साफ हो गया है कि सौंदर्या तो नागिन में लीड कलाकार के तौर पर नहीं नजर आएंगी, अब देखना होगा कि कौन नजर आएगा।
बिग बॉस 16 में बेहद करीबी दोस्त रहे अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन अपने झगड़े को लेकर पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के झगड़े को लेकर सवाल पूछे जाने पर सौंदर्या ने कहा कि ऐसे झगड़े होते रहते हैं। कई बार गलतफहमियां हो जाती हैं, लेकिन समय के साथ ये दूर भी हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications
