#ShaktiSpoiler : वीडियो में देखें कैसे सौम्या बताएगी हरमन को अपना सच!

By Shivani Verma

सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की..' में जबसे सौम्या के किन्नर होने का खुलासा हुआ है तभी से इस सीरियल की टीआरपी काफी बढ़ गई है। लोग बेसब्री से इंतज़ार उस एपिसोड का कर रहे हैं जब हरमन को इस सच्चाई का पता चलेगा। लोग जानना चाहते हैं कि जब हरमन के सामने सौम्या का इतना बड़ा राज़ खुलेगा तब हरमन क्या करेगा, और इन दोनों की लव स्टोरी का क्या होगा।

Shakti

तो बस आपको इसके लिए ज्यादा इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं है। आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि हरमन बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ में सौम्या को सॉरी बोलेंगे। जब सौम्या कमरे में पूरी सजावट को देखेगी तो वो हरमन के प्यार को देखकर मन ही मन काफी रोएगी।

जैसा कि सौम्या को अपने किन्नर होने का पता है, इस वजह से वो हरमन की ज़िंदगी से दूर जाएगी। आप देखेंगे कि हरमन जैसे ही सौम्या के करीब आने की कोशिश करेगा तो सौम्या उसे पीछे धकेल देगी। इस दौरान वो कहेगी कि पत्नी बनने के लिए एक औरत होना ज़रूरी है।

Oopss..हनी सिंह OUT..इस सिंगर ने मारी बाजी..बनेंगे मेंटर!

इसी दौरान वो हरमन के सामने ये सच्चाई भी लाएगी कि वो एक किन्रर है। जिसे सुनकर हरमन के पैरों तले ज़मीन खिसक जाएगी। अब अपने ही प्यार के बारे में इतनी बड़ी सच्चाई जानकर क्या हरमन सौम्या को वही प्यार दे पाएगा, ये जानना काफी इंट्रस्टिंग है।

Tv रिपोर्ट : अभि के एक्सिडेंट ने किया 'कमाल'..शो एक बार फिर टॉप पर!

कहना पड़ेगा, हरमन के सामने सौम्या की सच्चाई आने के बाद इस सीरियल में आपको काफी इमोश्नल ड्रामा दिखाई देनें वाला है। इस सीरियल में आगे क्या होगा इसके लिए आप बनें रहें हमारे साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X