..................... Sooraj rathi aka Anas Rashid married a girl 14 years younger than himself and then left his acting career - Hindi Filmibeat

अब क्या कर रहे हैं दीया और बाती हम के सूरज, 14 साल छोटी लड़की से रचाई शादी और फिर एक्टिंग को कहा अलविदा

Anas Rashid

सालों पहले स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला शो 'दीया और बाती हम' एक वक्त पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय सीरियल्स में से एक बन चुका था. शो मे लीड किरदारों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. बता दें कि सीरियल में संध्या और सूरज का किरदार निभाने वाले दीपिका सिंह और एक्टर अनस राशिद ने छोटे पर्दे पर धमाल मचा दिया था. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इतनी ज्यादा लोकप्रियता होने के बावजूद अनस राशिद ने टेलीविजन इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. आज हम जानने वाले हैं कि अब वह क्या कर रहे हैं और कहां है?

दीपिका ने एक्टर को मारा था थप्पड़

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पर्दे पर भले ही सूरज और संध्या ने जमकर रोमांटिक सींस दिए हैं. लेकिन रियल लाइफ में कभी भी उनकी बिल्कुल नहीं बनी. एक बार सेट पर एक गलतफहमी के चलते दीपिका सिंह ने एक्टर को सभी के सामने थप्पड़ मार दिया था. इन सबके बाद दोनों ने पूरे शो में कभी भी एक दूसरे से बात नहीं की और इसी वजह से टीआरपी पर भी काफी ज्यादा बुरा असर देखने को मिला.

राशिद ने साल 2017 में रचाई थी शादी

कुछ मीडिया खबरों की मानें तो टेलीविजन को अलविदा कहने के पीछे का कारण एक्ट्रेस के साथ में हुआ विवाद भी हो सकता है. 'दीया और बाती हम' सीरियल में एक्टर को आखरी बार देखा गया था. जिसके बाद में उन्होंने पूरी तरीके से एक्टिंग करियर को छोड़ दिया और वह किसी अवॉर्ड शो में भी नजर नहीं आते हैं. अब वह एक आम तरीके से जिंदगी जीते हैं. साल 2017 में उन्होंने शादी रचाई थी.

14 साल छोटी हैं राशिद की पत्नी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि उन्होंने 14 साल छोटी एक लड़की से शादी रचाई और हर किसी को हैरान कर दिया. अनस की पत्नी इंडस्ट्री से तालुकात नहीं रखती. एक्टर ने भी साल 2006 में सीरियल 'कहीं तो होगा' से एक्टिंग दुनिया में कदम रखा. जिसके बाद में उन्होंने 'क्या होगा निम्मो का', 'ऐसे करो ना विदा' जैसे कई सारे हिट सीरियल्स में काम किया. लेकिन उन्हें असल पहचान 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' से प्राप्त हुई थी.

Read more about: anas rashid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X