विक्रम भट्ट की राह पर चलेंगे सूरज बड़जात्या

अपने नए टीवी शो पिया अलबेला के बाद निर्माता सूरज बड़जात्या वेब सीरीज की योजना बना सकते हैं। उन्होंने इसके संकेत दिए हैं।

विक्रम भट्ट की तरह सूरज बड़जात्या भी वेब सीरीज की तरफ कदम बढ़ाने जा रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने अपनी नई वेब सीरीज माया का ऐलान किया। सूरज बड़जात्या ने भी अब वेब सीरिज से जुड़न के संकेत दे दिए हैं।

अपने नए शो पिया अलबेला के लांच के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, राजश्री प्रोडक्शन का मंच हर तरह के कंटेंट के लिए खुला हुआ है। कंटेंट निर्माता के तौर पर हम आने वाले समय में वेब सीरीज पर विचार कर सकते हैं।

Hindi TV Serial

सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखना दर्शकों की जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में टीवी और सोशल मीडिया दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का सबसे मजबूत जरिया बन गया है।

सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो 2015 में रिलीज हुई थी। सलमान खान स्टारर यह फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद सूरज अपने नई टीवी शो की योजना में जुट गए।

गौरतलब है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के नामी फिल्ममेकर वेब सीरीज को खुद के प्रोडक्शन हाउस के लिए फायदेमंद मानते हैं। सीमित बजट में सोशल मीडिया के लार्ज प्लेटफार्म पर उन्हें सेफ होकर खेलने का मौका मिलता है।

सूरज बड़जात्या भी बिजनेस के लिहाज से किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। यही वजह है कि फिल्म और टीवी में उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की रफ्तार धीमी कर दी थी। सलमान खान स्टारर प्रेम रतन धन पायो फिल्म इंडस्ट्री में उनके लिए कमबैक फिल्म साबित हुई।

इसके तुरंत बाद ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री की तरफ अपना रास्ता मोड़ लिया था। टीवी शो पिया अलबेला के जरिए वह कंटेंट के लिहाज से वह एक बार फिर नए जमाने की प्रेम कहानी दिखाने की कोशिश करेंगे।

टीवी इंडस्ट्र से दोबारा जुड़ने पर सूरज कहते हैं, टीवी एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा कई परिवारों से आसानी से जुड़ा जा सकता है। बीच में मैं अपनी फिल्म को लेकर व्यस्त था। अब मेरा फोकस टीवी पर होगा। मैं टीवी के दर्शकों के लिए छोटे पर्दे पर फिल्म बनाते रहना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X