'हम आपके हैं कौन' के हैं फैन..तो हो जाएं खुश..एक बार फिर होगा धमाल!
क्या आप फिल्म हम आपके हैं कौन के फैन हैं, क्या आप भी प्रेम रतन धन पायो पर थिरके हैं..अगर हां..तो इस खबर को जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। जी हां...खबर है कि सूरज बड़जात्या जल्द ही एक टेलिवीज़न शो डायरेक्ट करने जा रहे हैं। जी हां..कलर्स चैनल इन दिनों इस बारे में सूरज से लगातार बातचीत में जुटा हुआ है।

हां..आपने सही सुना..सूरज कलर्स पर एक क्लासिक फैमिली ड्रामा लेकर आ सकते हैं। हालांकि, इस सीरियल की डीटेल सामने नहीं आई हैं, लेकिन हाल ही में राजश्री प्रोडक्शन के चेयरमैन को कलर्स चैनल के ऑफिस के बाहर देखा गया है।
गुस्से में भड़कीं मौनी रॉय..बीच में छोड़ा प्रोग्राम!
आपको बता दें कि राजश्री प्रोडक्शन ने इससे पहले कई सीरियल प्रोड्यूस किये हैं, जिनमें से एक 'यहां मैं घर घर खेली' है। ये सीरियल भी पूरा फैमिली ड्रामा था।
वहीं सूरज बाड़जात्या ने आखिरी बार फिल्म प्रेम रतन धन पायो को डायरेक्ट किया था। जो काफी लोगों ने पसंद की थी। इसकी कमाई भी अच्छी खासी हुई थी।
वहीं इन दिनों सूरज सलमान खान के साथ आने वाली फिल्म के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सूरज ने हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, मैंने प्यार किया, विवाह के साथ साथ कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
ये फिल्में लोगों ने काफी पसंद की हैं। अब देखना ये है कि अगर ये सीरियल आता है तो लोग इसे कितना पसंद करते हैं। क्या फिल्मों की तरह इस सीरियल को भी लोग उतना ही प्यार दे पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications

















