Exclusive: 'इशारों इशारों में ' फेम योगी सेट पर करते हैं डेली ऐसा काम, दिलचस्प स्टोरी
सोनी टीवी के नए शो 'इशारों इशारों में' इन दिनों चर्चा में है। ये शो योगी के परिवार की कहानी है। योगी मूक-बधिर है। योगी के किरदार को मुदित नायर निभा रहे हैं। मुदित बीते 10 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इस शो में मूक-बधिर की भूमिका निभाने के लिए मुदित हर दिन अपने सेट पर एक खास काम करते हैं। फिल्मी बीट से हुई खास बातचीत में मुदित ने बताया कि इस शो को शुरू होने से 3 महीने पहले मैंने ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।
जहां पर मैंने साइन लैंग्वेज सिखा। सच कहूं, ट्रेनिंग के बाद लगा कि दर्शकों को योगी की साइन भाषा समझने में परेशानी होगी। मैंने काफी परफेक्ट तरीके से साइन लैंग्वेज सीख लिया। टीम ने फिर इसे ऐसा प्लान किया कि दर्शकों को भी बिना बोले और सुने योगी की भाषा समझ आ जाए। इतना ही नहीं हर दिन सेट पर हमेशा तीन लोग मौजूद होते हैं जो कि साइन लैंग्वेज में माहिर हैं।

मेरे साथ इस शो के हर कलाकार को ये साइन लैगवेंज सिखाई गई है। ताकि शो को ओरिजनल रखा जाए। कोई बनावट ना हो। जो मेरे ट्रेनर हैं वो सुन और बोल नहीं सकते । लेकिन लीप रीड करने में वे किसी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। मेरा किरदार भी लीप को पढ़ लेता है। उनके साथ रहकर मुझे पता चला कि भगवान एक चीज लेता है तो दूसरी पॅावर भी दे देता है।
कई बार लोग उन पर दया करते हैं। हमारा शो यही दिखाने की कोशिश कर रहा है कि बेचारे वाली भावना योगी के साथ नहीं है। हम दिखाना चाहते हैं कि कुछ चले जाने से कोई इंसान कमजोर नहीं होता है। हमारी और उनकी जिंदगी एक जैसी है।
मुदित अपने शुरुआती सफर के बारे में कहते हैं कि मैं मुंबई पापा के सपने पूरे करने आया था। मेरा खुद का बिजनेस था। एक दिन पापा ने कहा मुंबई जाओ वहां जाकर इस फिल्ड का हिस्सा बनना है। काफी धक्के खाने के बाद आज मैं इस मुकाम पर हूं। पापा आज भी मेरे जरिए अपना सपना जी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
