India's Got Talent: सबको एक बार फिर मिलेगा टैलेंट दिखाने का मौका, इंडियाज गॉट टैलेंट के ऑडिशन शुरू

By Filmibeat Desk
India s Got Talent

India' Got Talent: सोनी एंटरटेनमेंट एक के बाद एक धमाकेदार शोज का ऐलान कर रहा है। जहां पहले शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा का सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 4' शुरू हुआ वहीं अब सोनी टीवी ने एक और बड़ी घोषणा कर दी है। जी हां, आपको बता दें कि सोनी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है आपका पसंदीदा कार्यक्रम जिसमें हर उम्र का इंसान अपना टैलेंट दिखा सकता है। इस शो में ना तो उम्र पर कोई प्रतिबंध है और ना ही जेंडर पर प्रतिबंध है। हर कोई इस शो में आकर अपना टैलेंट दिखा सकता है। इससे तो आप समझ ही गए हैं कि हम बात कर रहे हैं इंडियाज गॉट टैलेंट के शो की। बता दें कि यह शो जल्द ही शुरू होने जा रहा है। अगर आप भी चाहते हैं अपना टैलेंट दिखाना तो सेव कर लें ये डेट।

शुरू हो रहे हैं इंडियाज गॉट टैलेंट के ऑडिशन
टेलीविजन इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑन-ग्राउंड ऑडिशन शुरू करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। ये ऑडिशन शनिवार, 20 जुलाई 2025 को होंगे। ऑडिशन का स्थान है सेंट्रल एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली ऑडिशन सुबह 8 बजे से शुरू होंगे। यह भारत का ऐसा इकलौता मंच है जो हर उम्र और हर क्षेत्र के टैलेंट को मंच देता है। चाहे डांस हो, सिंगिंग, जादू, ऐक्रोबैटिक्स या कुछ अलग हटकर करने वाले एक्ट, यह मंच हर उस इंसान, जोड़ी, तिकड़ी या ग्रुप के लिए खुला है, जो बड़ा सपना देखते हैं और उसे बड़े अंदाज में दिखाते हैं।

कौन होगा इस बार का जज
आपको बता दें कि अभी तक इस शो में करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर बतौर जज के रूप में देखे गए थे। इनके अलावा भी फिल्म प्रमोशन के लिए कई सितारे शो का हिस्सा बन जाते हैं। वहीं इस बार के जज की बात करें तो अभी तक जज को लेकर कोई डीटेल सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शो में यही जजेज देखने को मिलने वाले हैं।

Read more about: latest tv news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X